भिलाई में IPL मैच ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला फरार आरोपी दबोचा गया आरोपी के कब्जे से गांजा एवं अवैध अंग्रेजी शराब मोबाइल एवं बैंकिंग दस्तावेज भी जब्त
By Dinesh chourasiya








दिनांक 05.04.2026 को थाना जामुल पुलिस एवं एसीसीयू टीम द्वारा ग्राम खेदामारा नहर किनारे मैदान में ऑनलाइन सट्टा (BETBHAI 9 लिंक) खेलते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 220/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई थी।
पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि मनिन्दर सिंह द्वारा ऑनलाइन सट्टा एप उपलब्ध कराकर संचालन कराया जा रहा था, जो स्थान बदल-बदलकर गतिविधि संचालित करता था।
प्रकरण में फरार आरोपी मनिन्दर सिंह की तलाश के दौरान दिनांक 07.04.2026 को उसके निवास पर दबिश देकर विधिवत तलाशी ली गई, जहां से सट्टा संचालन से संबंधित सामग्री, अवैध शराब एवं मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।




आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 223/2026 धारा 20(ख) NDPS Act एवं 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पृथक प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।
▪️ आरोपी का नाम :
1. मनिन्दर सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी लेबर कैम्प वार्ड क्रमांक 08, जामुल
▪️ जब्ती
1. 02 नग मोबाइल
2. बैंक पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड
3. 35 बोतल अंग्रेजी शराब (प्रत्येक 750 ML) कुल अनुमानित कीमत ₹79,020/-
4. 4 किलो 650 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, अनुमानित कीमत ₹2,32,500/-




