भिलाई में महिला से मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी घटना के तुरंत बाद दबोचने वाले , पुलिस टीम को SSP विजय अग्रवाल ने ₹5000 नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर टीम को सम्मानित किय
By Dinesh chourasiya








भिलाई सेक्टर 6 में सड़क पर जा रही महिला से सोने का मंगलसूत्र छीनने की घटना*
▪️ *पेट्रोलिंग टीम एवं आम नागरिकों की मदद से आरोपी को तत्काल पकड़ा गया*
▪️ *लूटा गया सोने का मंगलसूत्र आरोपी से बरामद*
▪️ *त्वरित कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5000 नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर टीम सम्मानित





दिनांक 05.04.2026 को प्रार्थिया रमीला वर्मा, उम्र 65 वर्ष, निवासी सेक्टर 6, भिलाई, सेक्टर 6 ए मार्केट से दवाई लेकर अपने निवास सेक्टर 6, सड़क 17 जा रही थीं। लगभग 19:45 बजे शाम को आरोपी हर्ष चंद्राकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी संगम चौक, खुर्सीपार, भिलाई द्वारा अचानक प्रार्थिया के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर सेंट्रल एवेन्यू की ओर भाग गया।
महिला द्वारा शोर मचाने पर मौके से गुजर रहे पेट्रोलिंग दल द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों के सहयोग से आरोपी का पीछा कर पकड़ लिया गया। आरोपी के कब्जे से प्रार्थिया का सोने का मंगलसूत्र बरामद कर जप्त किया गया। प्रकरण में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 304(2) BNS के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
▪️ घटना स्थल :
सेक्टर 6 ए मार्केट से सेक्टर 6, सड़क 17 मार्ग, भिलाई नगर
▪️ आरोपी का नाम :
1. हर्ष चंद्राकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी संगम चौक, खुर्सीपार, भिलाई
1. सोने का मंगलसूत्र
उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर की पेट्रोलिंग टीम के सहायक उपनिरीक्षक पूरन बहादुर, आरक्षक इसरार खान, अनूप शर्मा, छोटे लाल, राम नारायण डहरिया की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही। आम नागरिकों द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा संपूर्ण टीम को ₹5000 नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया




