रायपुर–से बिलासपुर के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम शुरू :14 ट्रेन प्रभावित, एक पैसेंजर समेत 9 मेमू पूरी तरह रद्द ,
By Dinesh chourasiya

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में चल रहे काम की वजह से आज कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग लगाने का काम किया जा रहा है। जिस कारण कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी और कुछ आंशिक रूप से चलेंगी।







11 मेमू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है। और 4 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द (बीच से चलेंगी) रहेंगी। यानी ये ट्रेन पूरी तरह बंद नहीं होगी, बल्कि अपने पूरे रूट का कुछ हिस्सा नहीं चलती। आसान भाषा में कहें तो ट्रेन कुछ स्टेशनों तक ही चलेगी।
आगे का सफर रद्द रहेगा या फिर ट्रेन बीच के किसी स्टेशन से ही शुरू होगी, शुरुआती हिस्सा रद्द रहेगा।




ये 9 मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी
- 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू
- 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू
- 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू
- 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू
- 58205 रायपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर
- 68701 रायपुर–दुर्ग मेमू
- 68702 दुर्ग–रायपुर मेमू
- 68703 रायपुर–दुर्ग मेमू
- 68704 दुर्ग–रायपुर मेमू
6 अप्रैल 2026 को 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
4 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द (बीच से चलेंगी)
- 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू: बिलासपुर तक ही चलेगी
- 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू: बिलासपुर से शुरू होगी
- 58217 टिटलागढ़–रायपुर पैसेंजर (04 अप्रैल): महासमुंद तक ही चलेगी
- 58218 रायपुर–टिटलागढ़ पैसेंजर (05 अप्रैल): महासमुंद से चलेगी
रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा पर खेद जताते हुए कहा है कि ये काम यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए जरूरी है। यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है।




