भिलाई में उच्च गुणवत्ता वाले हाइड्रोपोनिक गांजा के साथ एक और आरोपी पकड़ाया
By Dinesh chourasiya

नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत कार्यवाही की जा रही है। पूर्व में दिनांक 04.04.2026 को बोरसी रोड स्थित बीज विकास निगम, रुआबांधा भिलाई क्षेत्र से आरोपी विक्रम साहू एवं यश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा एवं हाइड्रोपोनिक गांजा सहित नशा सेवन सामग्री जप्त कर अपराध क्रमांक 155/2026 धारा 20(ख), 27(ए), 29 NDPS Act के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।







प्रकरण की विवेचना के दौरान मादक पदार्थ के स्रोत एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 05.04.2026 को एक अन्य आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से हाइड्रोपोनिक विधि से उगाया गया गांजा बरामद किया गया, जो उच्च गुणवत्ता का मादक पदार्थ है एवं नशे के लिए उपयोग में लाया जाता है।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
▪️ आरोपी का नाम :




1. आयुष विश्वकर्मा, उम्र 29 वर्ष, निवासी एमआईजी 01/982, हुड़को, भिलाई, जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. 1.4 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा




