
दुर्ग जिले में 7.88 करोड़ की अफीम उगाने वाले BJP नेता सहित 3 गिरफ्तार:पार्टी ने सस्पेंड किया,
By Dinesh chourasiya
दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती करने वाले भाजपा नेता विनायक ताम्रकर समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विनायक ताम्रकर ने एक खेत को लीज पर लेकर डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती की थी। जिसकी कीमत करीब 7.88 करोड़ है।
अफीम उगाने की जानकारी मिलने पर 6 मार्च को पुलिस ने रेड मारी थी। मामला सामने आने के बाद पार्टी ने उन्हें अगले ही दिन सस्पेंड कर दिया। 7 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उस खेत पहुंचे, जहां अफीम की खेती की गई थी।







भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा नेता का फार्महाउस करीब 150 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें चारागाह की भूमि भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी का सांसद, विधायक और कलेक्टर के साथ उठना बैठना है, जिसके चलते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने सवाल पूछा है कि इस अवैध खेती में कौन कौन मंत्री विधायक शामिल था, सरकार बताए।




