Uncategorized

भिलाई में डोमिनोज पिज्जा आउटलेट में युवक ने की तोड़फोड़ ऑर्डर में देरी रिफंड ना मिलने पर, नाराज युवक ने क्लस्टर मैनेजर को दी गालियां, मॉनीटर भी तोड़ा पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में डोमिनोज पिज्जा आउटलेट में ऑर्डर मिलने में देरी को लेकर ग्राहक ने जमकर हंगामा किया। उसने कर्मचारियों से गाली-गलौज की और गुस्से में आकर ऑर्डर लेने वाले मॉनिटर को तोड़ दिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल रहा है।

घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, नेहरू नगर में डोमिनोज पिज्जा आउटलेट है। जहां ढाकेश्वर कुमार (38) क्लस्टर मैनेजर के पद पर काम करते हैं और उतई रोड स्थित साव आटा चक्की के पास रहने वाले रहते हैं।

गुरुवार रात जब वो ड्यूटी में थे, तब नरेंद्र मानिकपुरी नाम का ग्राहक आउटलेट पहुंचा और ऑर्डर दिया। ऑर्डर मिलने से देरी होने पर काउंटर में मौजूद ढाकेश्वर सहित बाकी कर्मचारियों ने विवाद किया। फिर तोड़फोड़ की।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

दरअसल 5 मार्च की रात करीब 9:15 बजे ढाकेश्वर कुमार ड्यूटी पर थे, तभी नरेंद्र मानिकपुरी आउटलेट पहुंचा। उसने पहले पिज्जा ऑर्डर दिया। फिर इतजार करने लगा। थोड़े टाइम बाद वह काउंटर पर पहुंचा और ऑर्डर में देरी होने की बात को लेकर कर्मचारी जया साहू, शिवचरण से विवाद करने लगा।

डोमिनोज पिज्जा के कर्मचारी शिवचरण ने ग्राहक मानिकपुरी को बताया कि ऑर्डर से जुड़ी रकम 48 घंटे के भीतर ऑनलाइन रिफंड हो जाएगी। यह सुनकर ग्राहक और नाराज हो गया। उसने तुरंत कैश लौटाने की मांग शुरू कर दी।

इसी बात को लेकर उसने दुकान में जोर-जोर से गाली-गलौज शुरू कर दी। कर्मचारियों को अपशब्द कहे, लगातार विवाद करता रहा।

गुस्से में कंप्यूटर पर मुक्का, नुकसान

इस दौरान ग्राहक ने गुस्से में काउंटर पर रखे ऑर्डर लेने वाले मॉनीटर पर मुक्का मार दिया। इससे मॉनीटर डैमेज हो गया। इसके अलावा उसने आउटलेट तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचा। इसके बाद उसने कर्मचारियों को देख लेने की धमकी भी दी और मौके से चला गया।

कर्मचारियों ने पुलिस को बताई पूरी घटना

घटना के समय दुकान में मौजूद कर्मचारी जया साहू, शिवचरण, असलम अंसारी, जसमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि ग्राहक लगातार गाली-गलौज करता रहा। मारपीट की कोशिश भी की। हंगामे, गाली-गलौज, तोड़फोड़ से दुकान का माहौल खराब हो गया।

इस मामले में सुपेला थाना पुलिस का कहना है कि ग्राहक नरेंद्र मानिकपुरी ने ऑर्डर देरी से मिलने पर डोमिनोज पिज्जा आउटलेट में तोड़फोड़ की है। क्लस्टर मैनेजर ढाकेश्वर कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button