Uncategorized

भिलाई के खुर्सीपार में अवैध नशीले सिरप एवं कैप्सूल बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार ▪️ मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर के पुलिस ने पकड़ा ▪️ नशीली दवाएं, नगदी, वाहन एवं मोबाइल जप्त ▪️ आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act के तहत कार्यवाही

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 14.02.2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं अपराध पतासाजी के दौरान पं० दीनदयाल मिनी स्टेडियम शौचालय के पास, खुर्सीपार में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीले सिरप एवं कैप्सूल की बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों संदेहियों को पकड़ा

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम इफ्तेखार खान, उम्र 39 वर्ष, निवासी गांधी नगर, भिलाई-03 तथा मोहम्मद अब्बास रजा, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-02, भिलाई भट्ठी बताया। विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से नशीले सिरप, कैप्सूल एवं बिक्री की नगदी बरामद की गई।

आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 21(सी), 22, 27(ए) NDPS Act के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आरोपी का नाम :

1. इफ्तेखार खान, उम्र 39 वर्ष, निवासी गांधी नगर, भिलाई-03

2. मोहम्मद अब्बास रजा, उम्र 30 वर्ष, निवासी सेक्टर-02, भिलाई भट्ठी

 

0
▪️ 17 नग प्लास्टिक शीशी नशीले सिरप सहित, कुल कीमत ₹3,145/-
▪️ 13 स्ट्रीप (प्रत्येक में 08 नग) नशीले कैप्सूल, कुल कीमत ₹884/-
▪️ नगदी ₹9,500/- (नशीली दवाओं की बिक्री रकम)
▪️ एक चारपहिया वाहन टाटा सफारी क्रमांक CG07CH9614, कीमत लगभग ₹5,00,000/-
▪️ दो नग मोबाइल फोन (विवो एवं सैमसंग कंपनी

Related Articles

Back to top button