Uncategorized

रायपुर में किस डे पर छात्रों में मारपीट girlfriend पर टिप्पणी को लेकर , बीच सड़क जमकर चले थप्पड़

By Dinesh chourasiya

राजधानी रायपुर के बीरगांव इलाके में ‘किस डे’ के दिन ट्यूशन पढ़ने पहुंचे छात्रों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। गर्लफ्रेंड को लेकर कथित टिप्पणी किए जाने से नाराज दो नाबालिग छात्र आपस में भिड़ गए।

शुक्रवार को ट्यूशन खत्म होने के बाद सभी छात्र घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाजार में दो नाबालिग छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

बाजार में मारपीट करते हुए नाबालिग।

गुटबाजी के बाद शुरू हुई मारपीट

विवाद इतना बढ़ गया कि छात्रों के झुंड में गुटबाजी हो गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बीच सड़क पर थप्पड़बाजी और धक्का-मुक्की होती रही, जिससे आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

राहगीरों ने छुड़ाया, फिर शांत हुआ मामला

घटना के दौरान बाजार में मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर दोनों नाबालिगों को अलग किया। इसके बाद मामला शांत हुआ। हालांकि, मारपीट का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बाजार में मारपीट करते हुए नाबालिग।

पुलिस तक नहीं पहुंची शिकायत

बीरगांव में हुई इस मारपीट को लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अब तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button