Uncategorized

भिलाई के सुपेला में तलवार लेकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी को पुलिस ने  पकड़ा  ▪️ आरोपी के कब्जे से तलवार जप्त

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 04.02.2026 को प्रार्थी कुमार दास द्वारा थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने कोसा नगर स्थित मकान की साफ-सफाई हेतु गया हुआ था। उसी दौरान उसका भाई अरूप दास घर आने की बात को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौज करने लगा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे धारदार हथियार से प्रार्थी पर प्राणघातक हमला करने का प्रयास किया। प्रार्थी द्वारा आत्मरक्षा में हथियार को पकड़े जाने पर आरोपी द्वारा ईंट से मारपीट की गई, जिससे प्रार्थी को पीठ एवं बाएं हाथ की कोहनी में चोट आई।

प्रकरण में थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 202/2026 धारा 296, 115(2), 351(3) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया । विवेचना के दौरान आरोपी प्रणव कुमार दास, उम्र 43 वर्ष, निवासी कोसानाला सांस्कृतिक भवन के पास, सुपेला को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड  में लिया।

आरोपी का नाम

1. प्रणव कुमार दास, उम्र 43 वर्ष, निवासी कोसानाला सांस्कृतिक भवन के पास, सुपेला, दुर्ग

 

जप्ती
▪️ एक धारदार हथियार

Related Articles

Back to top button