
Uncategorized
दर्दनाक हादसा: दिव्यांग लोगों ले जा रही वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 15 लोगों की मौके पर ही मौत, कई घायल
By Dinesh chourasiya
कनाडा। कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया है। दिव्यांग लोगों को ले जा रही एक वाहन से ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में 10 अन्य लोग घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी कनाडा के पुलिस ने ट्विटर के जरिए दी हे। उन्होंने कहा कि विनपिंग के पश्चिमी क्षेत्र कारबेरी के नजदीक एक जबरदस्त सड़क दुर्घटना हुआ।







कनाडा पुलिस ने 15 लोगों की मरने की पुष्टि की है। कनाडाई नेता हीथर स्टीफेंसन ने ट्वीट करते दुर्घटना पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, इस दुर्घटना की वजह से मेरा दिल टूट चुका है। दुर्घटनास्थल के नजदीक सड़क के किनारे एक एक होटल रेस्तरां में काम करने वाले निर्मेश वडेरा ने घटना की जानकारी बयां करते हुए बताया कि यह घटना दोपहर के आसपास घटी।








