Uncategorized

भिलाई के कैम्प 1 में लोहे के हथौड़ा से गाय पर हमला गाय की मौत आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने लोहे का हथौड़ा जप्त किया 

By Dinesh chourasiya

दिनांक 05.02.2026 को थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति द्वारा घरेलू पशु के साथ क्रूरता करते हुए लोहे के हथौड़े से मारपीट की गई, जिससे पशु की मृत्यु हो गई। सूचना पर थाना छावनी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए।

मामले में अपराध क्रमांक 81/2026 धारा 325(3) बीएनएस एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी बाबूराव उर्फ पण्डू, उम्र 55 वर्ष, निवासी थाना छावनी क्षेत्र, जिला दुर्ग को चिन्हित कर दिनांक 06.02.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

आरोपी का विवरण :

1. बाबूराव उर्फ पण्डू, उम्र 55 वर्ष, निवासी थाना छावनी क्षेत्र, जिला दुर्ग

 

जप्त सामग्री :
▪️ एक लोहे का हथौड़ा

 

Related Articles

Back to top button