Uncategorized

रायपुर-एयरपोर्ट पर कोकीन के साथ नाइजीरियन पकड़ाया:दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से आया था; DRI ने जब्त की 25 लाख की 270 ग्राम ड्रग्स

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की टीम ने नाइजीरियन युवक को 270 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा है। जब्त कोकीन की कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई जा रही है। मामला माना थाना इलाके का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट के जरिए रायपुर पहुंचा था। एयरपोर्ट के अंदर ही DRI की टीम ने संदेह के आधार पर रोका और तलाशी ली। इस दौरान युवक के पास से करीब 270 ग्राम कोकीन बरामद की गई।

कोकीन की फाइल फोटो।

एयरपोर्ट के अंदर दबोचा, DRI ऑफिस ले जाया गया

कोकीन बरामद होने के बाद DRI की टीम ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। आगे की कार्रवाई के लिए उसे DRI कार्यालय ले जाया गया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

DRI अधिकारियों के अनुसार, आरोपी से पूछताछ जारी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कोकीन कहां से लाई गई थी। इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही आरोपी के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक भी खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button