Uncategorized

दुर्ग में कुत्ते को बेरहमी से डंडे से  पीटा आरोपी पुलिस हिरासत में   आरोपी कहा- मुझे और मेरे बेटे को काटा था इसी का बदला लिया

By Dinesh chourasiya

दुर्ग शहर में एक स्ट्रीट डॉग को पीटने का मामला सामने आया है। एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने लाइफ केयर में सो रहे एक स्ट्रीट डॉग पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिया। इससे कुत्ता बुरी तरह घायल हो गया। उसके मुंह और नांक से खून निकलने लगा। घटना का वीडियो CCTV में देखा जा सकता है।

मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने कुत्ते को पीटने वाले आरोपी भूखन साहू के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि कुत्ते ने उसे और उसके बेटे को काटा था, इसका बदला लेने के लिए उसे डंडे से मारा।

डंडे की पिटाई के दौरान छटपटाता रहा कुत्ता।

सीसीटीवी फुटेज वायरल, लोगों ने की शिकायत

मामला 14 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे का है। लाइफ केयर परिसर के केबिन के अंदर एक घुमंतु कुत्ता चैन की नींद सो रहा था। तभी पास के मोहल्ले में रहने वाला भूखन साहू वहां पहुंचा। उसने कुत्ते पर डंडे से हमला कर दिया।

कुत्ते को पीटने का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मोहन नगर थाने में उक्त व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया है।

पुलिस से बोला आरोपी – मुझे और बेटे को काटा, इसलिए मारा

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भूखन साहू के खिलाफ धारा 325 बीएएनस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उसने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि उस कुत्ते ने उसके बेटे और उसको काटा था। जिसका बदला लेने के लिए उसने उसे मारा है।

आरोपी ने कुत्ते के सिर को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ वार किए। डंडे से लगातार 8 से 10 बार सिर पर किए गए वार से कुत्ता लहूलुहान होकर वहीं ढेर हो गया। जिससे कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रार्थी ने कहा- हम करवा रहे इलाज

इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद गैंद डबरी निवासी सोनू दास मानिकपुरी (34) ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रार्थी ने बताया कि हमला होने के बाद कुत्ता नहीं मिल रहा था, जिसे बाद में खोजा गया है।

उसकी हालत गंभीर है। सिर पर गहरी चोट की संभावना है। उसका इलाज करवाया जाएगा। डॉक्टरों के अनुसार कुत्ते के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

Related Articles

Back to top button