Uncategorized

दुर्ग में 6 नग तलवार के साथ आरोपी पकड़ाया बिना लाइसेंस धारदार हथियार बेचने का कार्य कर रहा था आरोपी

By Dinesh chourasiya

 

 

दुर्ग जिले मे प्रतिबंधित अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चालाये जा रहे अभियान के तहत थाना पुलगांव मे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि *शिवनाथ नदी गुरुद्वारा के पास पुलगांव में एक व्यक्ति अपने पास तलवार रखा है* , कि सूचना पर थाना पुलगांव मे उपस्थित स्टाफ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति द्वारा तलवार का अवैध रूप से बिक्री करना पाया गया l रवाना हुए स्टाफ द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम निर्मल सिंह बताया व आरोपी का विधिवत समक्ष गवाह तलाशी ली गई जिसके *कब्जे से 6 नग लोहे का तलवार जप्त किया गया* l
आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने पर *थाना पुलगांव में धारा 25 आर्म्स एक्ट* के तहत अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

आरोपी :- निर्मल सिंह उम्र 60
साल, अमृतसर पंजाब

Related Articles

Back to top button