Uncategorized

अहिवारा नगर पालिका क्षेत्र में अवैध निर्माण व कब्जाधारियों पर भेदभाव पूर्ण कार्यवाही से नाराज पालिकावासी जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा,,* बीना भेदभाव किये क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों व अवैध निर्माण पर तत्काल कार्यवाही की मांग*

By Dinesh chourasiya

 

 

दुर्ग जिले के अहिवारा नगर पालिका को भिलाई इस्पात संयंत्र नंदिनी चूना पत्थर खदान द्वारा दिनांक 23/07/1997 को 337.40 एकड़ भूमि विकास कार्यों के लिए दिया गया था। उसके बाद जनप्रतिनिधियों एवं नगर पालिका अधिकारियों के संरक्षण में अवैध निर्माण कर शासन को बेस कीमती जमीन पर अवैध निर्माण कराया गया जिसे शासन को करोड़ों रुपया की छती हुई है। वर्तमान में बिना नगर पालिका की अनुमति की दूसरी मंजिल, तीसरी मंजिल दुकान एवं मकान नगर पालिका के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ गांठ में अवैध कब्जाध निर्माण किया गया है जो निम्न जगहों पर है

1. वार्ड नंबर 02 बजरंग पारा जो निरमेश मिश्रा सड़क पर मकान बना लिया है इसकी शिकायत नगर पालिका एवं अनुविभागीय अधिकारी से करने के बावजूद भी नहीं तोड़ा गया। 2. बेरला रोड अटल चौक से कोऑपरेटिव सोसाइटी तक वार्ड नंबर 4.5 अवैध कब्जा एवं
कम्प्लेक्स, दुकान बनाया गया है जिसमें प्रकाश दुकान, श्रीमनु मेडिकल, इत्यादि 3. वार्ड नंबर 7 मार्केट में दूसरी मंजिल हीसरी मंजिल दुकान निर्माण मकान निर्माण
4. वार्ड क्रमांक 06 मछली मार्केट एवं नहर के बीच अवैध कब्जा निर्माण । 5. वार्ड नंबर 08 में पानी टंकी एवं शासकीय उचित मूल दुकान के आसपास बड़े मात्रा में
अवैध कब्जा निर्माण किया गया
6. वार्ड नंबर 11 बिजली ऑफिस एवं तहसील के पीछे बिना अनुमति का मकान निर्माण इत्यादि । 7. वार्ड नम्बर 12,13,14,15 इत्यादि वाठों में अवैध कब्जा एवं निर्माण कर दुकान मकान बनाया गया है।
8. अहिवारा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06, 7,8,12,13,14,15, एक-एक एकड़ जमीन
अवैध कब्जा कर खेती, एवं पशुपालन डेरी कार्य किया जा रहा है।
9. वार्ड नंबर 04 में अहिवारा वार्ड नंबर 5 के पार्षद शिव अग्रवाल के मकान एवं दुकान, वार्ड नंबर 06 अहिवारा नगर पालिका के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार की दुकान एवं मकान, वार्ड नंबर 07 में अहिवारा नगर पालिका वार्ड नंबर 12 के पार्षद शिव कुमारी कुशवाहा के पति पूर्व नगर पालिका पार्षद विद्यानंद कुशवाहा की दुकान इत्यदि जनप्रतिनिधियों भी दुकान मकान
अतः श्री महोदया जी से निवेदन है कि अहिवारा नगर पालिका क्षेत्र में उक्त निम्नलिखित स्थानों पर एक समिति बनाकर जांच कर अवैध कब्जा निर्माण को तोड़ते हुए दोषी प्रतिनिधि एवं अधिकारियों पर आवश्यक कार्यवाही की मांग लोगो ने की है

Related Articles

Back to top button