Uncategorized

रायपुर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से 2 भाइयों की मौत परिजन-ग्रामीणों ने चक्काजाम किया, 3KM तक जाम में फंसे रहे लोग

By Dinesh chourasiya

रायपुर के सरकारी स्कूल के पास दो बच्चे खेलते-खेलते सड़क किनारे बने पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। दोनों बच्चे मौसेरे भाई थे। गड्ढे की गहराई ज्यादा होने के कारण वे बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों में सत्यम (8 साल) और आलोक (7 साल) शामिल थे। ये दोनों बच्चे अपनी मौसी के बेटे के जन्मदिन के मौके पर यहां आए थे।

यह गड्ढा एक प्राइवेट बिल्डर द्वारा खुदवाया गया था, लेकिन उसे भरा नहीं गया था। हादसा कल दोपहर 3:00 बजे हुआ। देर शाम जब बच्चे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते रिंग रोड नंबर-3 पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आमानाका और कबीर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइश दी तब जाकर लोग शांत हुए। हादसा कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर में हुआओ

परिजनों के चक्काजाम के चलते रायपुर में रोड नंबर-3 पर करीब 3 किलोमीटर तक जाम लग गया है।
आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को पानी में देखा, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं।

प्राइवेट बिल्डर ने खुदवाया था गड्ढा

जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट बिल्डर ने गड्ढे को खुदवाया था, लेकिन उसे भरा नहीं गया। जिसके चलते उसमें बारिश का पानी भर गया। रविवार की रात दो बच्चे खेलते-खेलते सड़क किनारे बने इसी पानी से भरे गड्ढे में गिर गए।

आसपास मौजूद लोगों ने बच्चों को पानी में देखा, तब तक दोनों की सांसें थम चुकी थीं।

ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा था। बारिश के चलते उसमें पानी भर गया था।

चक्काजाम कर रहे परिजनों और ग्रामीणों को पुलिस समझाइश दे रही।

गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हीरापुर-जरवाय रोड पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि खुले गड्ढे की शिकायत कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सूचना मिलते ही कबीर नगर थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया

हीरापुर-जरवाय रोड पर परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठकर चक्काजाम कर दिया।
रिंग रोड नंबर 3 पर चक्काजाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई।
रायपुर में करीब 3 किमी तक लगे जाम में वाहन फंसे रहे।
हीरापुर क्षेत्र में स्थित इसी पानी भरे गड्ढे में डूबने से दोनों बच्चों की जान गई।
पुलिस की समझाइश के बाद लोग शांत हुए और जाम हटाया, करीब 2 घंटे तक जाम लगा रहा।

Related Articles

Back to top button