
दुर्ग की स्कॉर्पियो रीवा में 4 को कुचला मौत :मरने वाले तीन लोग एक ही परिवार के; सड़क पर काफी देर तक पड़े रहे शव
By Dinesh chourasiya
रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ कोठार में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को कुचल दिया। चारों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक तीन लोग पैदल सड़क पार कर रहे थे। जबकि एक व्यक्ति बाइक पर जा रहा था। घटना रविवार शाम की है।
हादसे के बाद तीन शव काफी देर तक सड़क पर ही पड़े रहे। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही गढ़ और मनगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची।









रीवा से प्रयागराज की तरफ जा रही थी स्कॉर्पियो स्कॉर्पियो छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो स्कॉर्पियो (CG07CS7987) रीवा से प्रयागराज की तरफ जा रही थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया।
हादसे के बाद काफी देर तक रीवा-प्रयागराज मार्ग पर जाम की स्थिति रही। जाम खुलवाने में पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मृतकों के नाम रामनरेश साकेत, रुचि साकेत और रंजना साकेत बताए गए हैं। ये तीनों एक ही परिवार के बताए गए हैं।








