छत्तीसगढ़

बेमेतरा न्यूज :दुग्ध उत्पादन के लिए नवीन भवन का लोकार्पण उत्पादकों को मिलेगी सुविधाएं

By Dinesh chourasiya

बेमेतरा 💫ग्राम पंचायत तेलगा में दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति मर्यादित भवन का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा थे। सर्वप्रथम मां शीतला मंदिर पहुंच, पूजा अर्चना की। जिसके बाद दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति भवन का लोकार्पण किया।

विधायक ने कहा कि ग्राम तेलगा में सन 1983- 84 से दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का संचालन किया जा रहा है, जो सबसे पुरानी दुग्ध समिति है। बेरला विकासखंड दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी और सर्वोपरि रहा है। नवीन भवन का लोकार्पण हो जाने से आसपास के दुग्ध उत्पादक समिति में आकर अपने उत्पादों का खरीदी बिक्री कर सकेंगे।

तेलगा के आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादक किसान निवासरत रहते हैं। समिति का नवीन भवन के लोकार्पण होने से दुग्ध उत्पादक को दुध बेचने के लिए अब लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। नजदीक गांव में ही सभी सुविधाएं मिलेगी। इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा लुकेश वर्मा, तोरण नायक अध्यक्ष दुग्ध समिति, उपमहाप्रबंधक छग दुग्ध महासंघ मुकुल तायल, शुभम वर्मा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा मिथलेश वर्मा, बलराम साहू, आशीष परगनिया, राजेश नायक, हरीश नायक, इंदर चंद जैन, संतोष वर्मा, नरहर निर्मलकर, नारायण निर्मलकर, बीरेंद्र बरछिया, लोकनाथ यादव,दयाराम पाटिल,ओमकार निषाद, राधेश्याम देवांगन मौजूद थे।

टीन शेड निर्माण के लिए 3 लाख रुपए की घोषणा की
राज्य सरकार ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में उत्पादित दूध की गांवों में खपत करने और पशुओं के चारे की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्य योजना बनाया है। जिस तरह राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसान लाभान्वित हो रहे हैं इसी तरह गौठानों में संचालित डेयरी से उत्पादित दूध की गांवों में खपत और पशुओं के चारे की व्यवस्था होने से पशुपालक लाभान्वित होंगे। और पशुपालन के लिए प्रोत्साहित होंगे। राज्य सरकार द्वारा राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत अनुदान भी दे रही है। विधायक ने ग्रामीणों की मांग पर शीतला माता मंदिर में टीन शेड निर्माण के लिए 3 लाख रुपए की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button