
भिलाई में शराब भट्ठियों के आसपास सटे अहाता को हटाने शिवसेना ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
By Dinesh chourasiya







भिलाई के चौक चौराहों एवं मुख्य मार्गों पर शराब दुकान और उससे सटे अहातों के कारण मदिरा प्रेमियों की काफी भीड रहती है वहीं सड़कों पर वाहनों का जमावड़ा देखने को मिलता है शराब प्रेमी शराब दुकान के सामने सड़क पर अपनी गाडियाँ पार्क कर देते हैं अहाता में शराब पीने के बाद सड़क पर घंटो खड़े रहते है भींड में अपराधी तत्व भी सक्रिय रहते हैं आपस में मारपीट कर हत्या तक कर दे रहें हैं यहाँ लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है वहीं ट्रांसपोर्ट नगर में बाहरी प्रदेश की ट्रक ट्रेलर 14 चक्का हॅवी गाडियों का आना जाना लगा रहता है ट्रांसपोर्ट नगर में माल लोडिंग के लिए आयी गाडियाँ खड़ी रहती ह मदिरा प्रेमी ट्रेलर के नीचे बैठकर शराब का सेवन करते हैं नशे में धुत होकर वहीं नींद में सो जाते हैं वाहन चालक को पता ही नहीं चलता कि कोई व्यक्ति गाड़ी के नीचे सो रहा है ऐसे में दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है जिससे ड्राईवरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है सुपेला गदा चौक, जामुल, हथरखोज, ट्रांसपोर्ट नगर, नेशनल हाईवे 6, खुर्सीपार पड्डा प्राइड, नेहरू नगर बटालियन, भिलाई साक्षरता चौक के सामने, मेटाडोर युनियन नंदिनी रोड पर मदिरा प्रमियों का जमावडा-हुडदंगबाजी से नागरिकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है नेशनल हाईवे 3, 4 फिट के डिवाइडर को मदिरा प्रेमी नशे की हालत में पार कर रहें है दुर्घटनाएं होने पर वाहन चालक को भीड उग्र होकर मारपीट करने उतारू हो जाती है।
अतः महोदय से निवेदन है कि शहर की मुख्य आवाजाही, व्यस्तम सड़कों की भट्ठी के पास अहाता न दिया जाए अहाता देने से पहले जिला प्रशासन उस स्थान की पूर्ण जानकारी भौगोलिक सर्वेक्षण किया जाये कि भविष्य में कहीं कोई सामाजिक सरोकार रहवासी को परेशानी होगी क्या । शिवसेना (यूबीटी) माँग करती है कि आस पास के रिहायशी एवं बसाहट को ध्यान में रखकर निर्णय ले कि संवेदनशील क्षेत्र, बस्ती एवं कानूनी व्यवस्था न दिगडे इसी मापदंड को मद्दे नजर रखकर अहाता की अनुमति दे । ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश सचिव सुरेन्द्र यादव भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता रवि दास मानिकपुरी संतन कुमार लहरे विजय पात्रों इत्यादि हैं ।









