Uncategorized

मां बमलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ स्टेशन में 9 दिन रुकेगी 10 एक्सप्रेस ट्रेनें:नवरात्रि पर दुर्ग से 1 मेमू स्पेशल चलेगी; 2 मेमू ट्रेनें गोंदिया तक जाएंगी, देखिए शेड्यूल

By Dinesh chourasiya

नवरात्र पर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में 9 दिनों के लिए स्टॉपेज दिया है। साथ ही नवरात्र में यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग से डोंगरगढ़ तक एक स्पेशल मेमू ट्रेन भी चलाई जाएगी और 2 मेमू ट्रेनों को गोंदिया तक आगे बढ़ाया गया है।

इन ट्रेनों में बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर, बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर, बिलासपुर-चेन्नई-बिलासपुर, बिलासपुर-पुणे-बिलासपुर और रायपुर-सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस का स्टॉपेज 2 मिनट के लिए दिया जाएगा।

देखे ट्रेन की टाइमिंग

गोंदिया-दुर्ग मेमू का फेरा रायपुर तक बढ़ाया

गोंदिया-दुर्ग मेमू को 9 दिन के लिए रायपुर तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन गोंदिया से दुर्ग तक पहुंचने के बाद भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, देव बलौदा चरौदा, डी-केबिन, कुम्हारी, सरोना होते हुए रायपुर पहुंचेगी। वापसी में भी यही मार्ग तय करते हुए गोंदिया लौटेगी।

गोंदिया तक जाएगी रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू

इसी तरह रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू को 9 दिन के लिए गोंदिया तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन डोंगरगढ़ से चलकर गुदमा, आमगांव, धानौली, सालेकसा, दरेकसा, बोरतलाव, पनिया-जोब होते हुए गोंदिया पहुंचेगी। वापसी में गोंदिया से डोंगरगढ़ होते हुए रायपुर तक जाएगी।

दुर्ग और डोंगरगढ़ के बीच मेमू स्पेशल

इसके अतिरिक्त दुर्ग और डोंगरगढ़ के मध्य 9 दिन के लिए एक मेमू स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन दुर्ग से रसमड़ा, मुरहीपार, परमलकसा, राजनांदगांव, बकल, मुसरा, जटकन्हार होते हुए डोंगरगढ़ पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button