Uncategorized

दुर्ग के अहिवारा क्षेत्र में गला काटकर दी जान:बाथरूम में किराना दुकान संचालक की लाश मिली; रिश्ते नहीं आने से डिप्रेशन में था

By Dinesh chourasiya

 दुर्ग जिले में शुक्रवार सुबह एक युवक ने ब्लेड से खुद का गला काट कर सुसाइड कर लिया। युवक की 6 महीने पहले सगाई टूटी थी। डेढ़ महीने पहले दूसरा रिश्ता तय हुआ था, लेकिन किसी वजह से वह भी टूट गया। इसके बाद दूसरे रिश्ते नहीं आ रहे थे। इस वजह से वह डिप्रेशन में था।

मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम भूपेंद्र कुमार सेन (30) है। भूपेंद्र वार्ड क्रमांक-2 अहिवारा का रहने वाला था। वह किराना दुकान चलाता था। युवक की लाश घर के बाथरूम में खून से लथपथ पड़ी हुई मिली। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

खून से लथपथ बाथरुम में पड़ा हुआ था युवक

परिजनों ने पुलिस को बताया कि भूपेंद्र घर के नीचे फ्लोर पर किराना दुकान चलाता था। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वह घर के बाथरूम में गया। अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिवार को शक हुआ। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो भूपेंद्र खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ था।

ये तस्वीर भूपेंद्र कुमार सेन की है, जिसने खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली है। (फाइल फोटो)

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

इधर, घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पारस ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि घटना का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

हालांकि, परिजनों का कहना है कि 6 महीने पहले भूपेंद्र की सगाई टूटी थी। इसके बाद से ही वह तनाव में रहने लगा था। यही उसकी आत्महत्या की वजह मानी जा रही है।

पिछले कुछ दिनों से चुपचाप रहने लगा था

भूपेंद्र अपने माता-पिता और 2 भाइयों के साथ रहता था। परिवार का कहना है कि वह पिछले कुछ दिनों से चुपचाप रहने लगा था। दुकान में काम पर भी पहले जैसी रुचि नहीं ले रहा था। घरवालों ने कई बार उससे बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने कभी खुलकर अपनी परेशानी साझा नहीं की।

Related Articles

Back to top button