
Uncategorized
बिहार CM नीतीश कुमार के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में ‘अलकायदा ग्रुप’ लिखा हुआ था
By Dinesh chourasiya
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CMO को ई-मेल मिला था। इसमें ऑफिस को बम से उड़ाने की बात लिखी गई थी। इसमें अलकायदा शब्द भी था। मामले को लेकर ATS भी जांच शुरू कर चुकी है।
यह ई-मेल 16 जुलाई का है, लेकिन इसकी जानकारी शनिवार देर रात सामने आई। पुलिस-ATS ने इसे बम की धमकी के रूप में माना है। मामले में सचिवालय थाना में 2 अगस्त को FIR भी दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ BNS की धारा 351 (4), (3) और 66 (एफ) IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।











