CG में पटवारी संघ के अध्यक्ष को ACB की टीम ने 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ दबोचा,
By Dinesh chourasiya

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को खैरागढ़ में जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कांडे को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जमीन संबंधी काम के लिए रिश्वत की डिमांड की थी। कांडे को कलेक्टर कार्यालय से पकड़ा गया है।
दरअसल, ग्राम डोकरा भाटा के भागचंद कुर्रे ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि, पटवारी कांडे ने जमीन संबंधी काम के लिए 10 हजार रुपए की मांग की थी। बाद में राशि 9 हजार रुपए तय हुई।








9 हजार रिश्वत लेते पकड़ाए
एसीबी की योजना के मुताबिक, भागचंद ने पटवारी कार्यालय में जाकर कांडे को 9 हजार रुपए दिए। रुपए लेने के बाद कांडे कलेक्टर कार्यालय में एक बैठक में चले गए। एसीबी की टीम ने वहीं से उन्हें रिश्वत की राशि के साथ पकड़ लिया।
धर्मेंद्र कांडे की गिरफ्तारी से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वह जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष थे। यह संगठन कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करने की सीख देता है।








