Uncategorized

CG में मासूम छात्रा को पीटने वाले हेडमास्टर को जेल DEO ने किया सस्पेंड, पीड़ित छात्रा का प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी

By Dinesh chourasiya

गिरफ्तार हेडमास्टर की जमानत याचिका खारिज, भेजा गया जेल - Dainik Bhaskar

 

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दूसरी की छात्रा की डंडे से बेरहमी से पिटाई करने वाले हेडमास्टर को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद DEO ने हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया है। हेडमास्टर ने डंडे से मारे जाने के कारण छात्रा के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। उसका इलाज अंबिकापुर के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।

यह मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कंजिया प्राइमरी स्कूल का है। जगिमा-पटना गांव निवासी शिवकुमार यादव की बेटी ललिता यादव कंजिया प्राइमरी स्कूल में कक्षा दूसरी की छात्रा है। 25 जुलाई को वह क्लास में दूसरे बच्चों से बातचीत कर रही थी। इससे नाराज हेडमास्टर हेरालुयुस टोप्पो ने नाराज होकर डंडे (रुल) से ललिता के पैर में मारा। ललिता के पैरों में गंभीर चोटें आईं।

पैर फ्रैक्चर, अंबिकापुर में इलाज

मारपीट के बाद ललिता के पैरों में सूजन आ गया और तेज दर्द शुरू हो गया। परिजनों ने उसका इलाज शंकरगढ़ हॉस्पिटल में कराया। हालत ठीक नहीं होने पर उसे 16 अगस्त को अंबिकापुर के निजी संजीवनी हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है।

हेडमास्टर ने इलाज के लिए पैसे देने की सहमति पंचायत के सरपंच और ग्रामीणों के सामने दी थी। हालांकि, छात्रा के पिता शिवकुमार यादव ने बताया कि हेडमास्टर ने उसे पैसे नहीं दिए हैं।

जेल भेजा गया हेडमास्टर

मामला सामने आने पर बीईओ शंकरगढ़ जय गोविंद तिवारी ने डीईओ बलरामपुर के निर्देश पर मामले की रिपोर्ट शंकरगढ़ थाने में दर्ज कराई। गुरुवार को पुलिस ने हेडमास्टर हेरालुयुस टोप्पो (55) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 115(2) और जुवनाइल एक्ट की धार 75, 82 के तहत कार्रवाई की और हेडमास्टर को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

DEO ने हेडमास्टर को किया सस्पेंड

डीईओ ने किया हेडमास्टर को सस्पेंड

मामले में बीईओ शंकरगढ़ की जांच रिपोर्ट के आधार पर बलरामपुर DEO डीएन मिश्रा ने हेडमास्टर हेरालुयुस टोप्पो को छात्रा से मारपीट करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। डीईओ डीएन मिश्रा ने हेडमास्टर को नोटिस जारी किया था। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर डीईओ ने हेडमास्टर ने आरोपों को खारिज कर दिया।

हॉस्पिटल में उत्पात मचाया, टीचर सस्पेंड

एक अन्य मामले में नशे में धुत होकर शंकरगढ़ सीएचसी में तोड़फोड़ करने और उत्पात मचाने वाले प्रबोध एक्का (40), सहायक शिक्षक (LB) को बलरामपुर DEO डीएन मिश्रा ने सस्पेंड कर दिया है। प्रबोध एक्का ने 15 अगस्त को नशे की हालत में हॉस्पिटल में जमकर उत्पात मचाया था। उसने ड्यूटी डॉक्टर आफताब अंसारी सहित स्वीपर सुरेश काशी और स्टाफ नर्स तारा एक्का के साथ गाली-गलौज कर डॉक्टर और स्वीपर का गला दबाने की कोशिश की थी।

परिजनों और पुलिसकर्मियों ने उसे हॉस्पिटल में बांधकर रखा था। मामले में पुलिस ने बीएमओ आफताब अंसारी की रिपोर्ट पर टीचर प्रबोध एक्का को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच रिपोर्ट मिलने पर डीईओ ने प्रबोध एक्का को भी सस्पेंड कर दिया है। वह रेहड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल में लैब अटेंडेंट के पद पर पदस्थ है।

Related Articles

Back to top button