उत्तरप्रदेश

रिश्वत लेते हुए महिला एसआई गिरिफ्तार एंटी करप्शन टीम ने रंगे  पकड़ा 

By Dinesh chourasiya

एंटी करप्शन टीम ने आज महिला एसआई को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों पकड़ा है. जनपद मेरठ के गांव बहादुरपुर थाना परतापुर निवासी पिंकी शर्मा डिलारी थाना में लगभग एक साल से बतौर उप निरीक्षक तैनात हैं. क्षेत्र के गांव चटकाली निवासी विवाहिता ने तीन तलाक और दहेज एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसकी विवेचना पिंकी शर्मा कर रही थी.

महिला दरोगा ने मुकदमे में आरोपी गांव बढेरा निवासी हसमत अली का नाम विवेचना के दौरान मुकदमे में निकालने के नाम पर 25000 की मांग की. इसे लेकर कई दिनों तक दोनों में बातचीत चलती रही. महिला दारोगा रुपए नहीं देने पर हसमत अली को जेल भेजने की धमकी देने लगी, जिससे परेशान होकर हसमत अली ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुरादाबाद में शिकायत की. इसके बाद योजना बनाकर दारोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया.

Related Articles

Back to top button