Uncategorized

वाराणसी-प्रयागराज के 1 लाख घरों में गंगा का पानी घुसा UP के 12 जिलों में बाढ़

By Dinesh chourasiya

उत्तर प्रदेश के तेज बारिश के कारण 12 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। इनमें प्रयागराज, काशी जिले शामिल हैं। वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का पानी एक लाख से अधिक घरों में घुस गया है।

रविवार सुबह 6 बजे गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 20 CM ऊपर बह रहा है, खतरे का निशान 71.4 मीटर है। आज राज्य के 71 जिलों में बारिश का अलर्ट है। 7 जिलों में बहुत तेज बारिश हो सकती है।

बिहार के सभी 38 जिलों में रविवार का तेज आंधी-बारिश का अलर्ट है। 18 जिलों में ऑरेंज, तो 20 जिलों में यलो अलर्ट है। बीते 24 घंटे में पटना समेत 13 जिलों में बारिश हुई। पटना में 666.20mm बारिश दर्ज की गई है। यहां सड़कों पर 2 फीट तक पानी भरा।

मध्य प्रदेश में 9 जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। साथ ही अगले 2 दिन तक ऐसा मौसम बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश के शिमला में मलबा हटा रही JCB पर पहाड़ी से बड़ा से पत्थर गिरा। JCB खाई में गिरी, घटना में ड्राइवर की मौत हो गई।

राजस्थान के 9 जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है। यहां बीकानेर के नोखा में दो मकान ढह गए। आस-पास के 7 मकान भी खाली कराए गए हैं। हनुमानगढ़ में भी एक मकान गिरा। इधर, यूपी में गंगा-यमुना, बेतवा नदियां उफान पर हैं। काशी में सभी 84 घाट गंगा में डूबे हैं। प्रयागराज में भी गंगा-यमुना का पानी 10 हजार घरों में भर गया।

राजस्थान के हनुमानगढ़ में शनिवार को तेज बारिश के चलते मकान गिर गया।
उत्तराखंड के चमोली में शनिवार को विष्णुगढ़-पीपलकोटी हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की डैम साइट पर पहाड़ टूटकर गिर गया। इस हादसे में 11 मजदूर घायल हो गए।
शनिवार को प्रयागराज में घर के बाहर बाढ़ का पानी पहुंचा तो दरोगा ने गंगा पूजन किया।

असम, मेघालय समेत 5 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

देशभर में मानसून जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को असम, मेघालय समेत 5 जिलों में बारिश का रेड, बिहार-उत्तराखंड समेत 6 जिलों में ऑरेंज और राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 15 जिलो में यलो अलर्ट जारी किया है।

Related Articles

Back to top button