Uncategorized

दुर्ग बस स्टैंड का कायाकल्प होगा, जमीन अधिग्रहण और लेआउट बनाने निर्देश

By Dinesh chourasiya

दुर्ग के पुराने बस स्टैंड का कायाकल्प होगा। निरीक्षण के बाद नए सिरे से बस स्टैंड का लेआउट बनाने का निर्देश दिया गया है। नए बस स्टैंड में यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, टॉयलेट, व्यावसायिक काम्प्लेक्स समेत अधिनिक सुविधाएं होंगी। बड़े शहरों की तर्ज पर बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को दुर्ग विधायक गजेंद्र यावद, कलेक्टर अभिजीत ​िसंह के साथ निगम आयुक्त, पीडब्लूडी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पुराना बस स्टैंड का निरीक्षण किया। यहां खाली पड़ी जमीन का अधिग्रहण करने और नए सिरे से बस स्टैंड के लिए ले आउट बनाने का निर्देश दिया गया है। विधायक गजेन्द्र यादव बस स्टैंड का विस्तार करने के उद्देश्य से अधिकारियों के साथ ​निरीक्षण करने पहुंचे थे। ​इसके बाद निर्णय लिया गया कि पूरी प्ला​िंलंग करके बस स्टैंड का दोबारा निर्माण कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button