Uncategorized

छत्तीसगढ़ में 2 दिन बाद बारिश का अलर्ट

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच फिर मौसम में बदलने वाला है। उत्तर और मध्य हिस्सों में दो दिन बाद बादल बनेंगे, हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। कहीं-कहीं गरज के साथ हवा चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण झारखंड से लगे एक सिनोप्टिक सिस्टम की असर से ऐसी स्थिति बन रही है।

बता दें कि प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और यह सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा। इसके अलावा प्रदेश में फिलहाल शुष्क मौसम (ड्राय वेदर) बना हुआ है।

तापमान की बात करें तो मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान दुर्ग और राजनांदगांव में रिकॉर्ड हुआ। वहीं प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया

Related Articles

Back to top button