Uncategorized

CG के इस मंदिर में 25 लाख की चोरी का प्लास्टिक ओढ़कर घुसा, चोर लोहे की रॉड से ताला तोड़ा; सोने का मुकुट-कैश लेकर फरार

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में श्री श्याम मंदिर में 25 लाख की चोरी हुई है। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर मंदिर में घुसा। भगवान पर चढ़ा सोने का मुकुट, श्रृंगार के गहने और 2 दान-पेटी से कैश लेकर फरार हो गया। घटना का CCTV वीडियो सामने आया है। आरोपी सफेद रंग की प्लास्टिक ओढ़कर और लोहे की रॉड के साथ मंदिर में घुसते दिखाई दे रहा है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह पुजारी और श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। मंदिर के अंदर बाबा श्याम का मुकुट समेत 2 दान पेटी गायब है। जिसके बाद मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।

सुबह पुजारी पहुंचे तो चोरी का पता चला, देखिए तस्वीरें-

मंदिर में चोरी की वारदात का आरोपी CCTV में कैद हुआ है।
रायगढ़ के श्री श्याम मंदिर में चोरी की वारदात हुई है।

पुलिस और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल पहुंचकर जांच की। पुलिस टीम ने जांच में पाया कि भगवान पर चढ़े 23 लाख के गहने और 2 लाख कैश की चोरी हुई है। चोरी रात डेढ़ बजे की गई है। मंदिर के बाहर लगे CCTV कैमरे में चोर कैद हुआ है।

प्लास्टिक को ओढ़कर मंदिर में घुसा

आरोपी सफेद रंग की प्लास्टिक को ओढ़कर मंदिर में घुसा। इसके बाद उसने बाहर के गेट से चिपका कर एक बड़े फ्लैक्स को लगा दिया। ताकि उसकी गतिविधियां नजर नहीं आए। फ्लैक्स मंदिर के अंदर ही था।

चोर लोहे की रॉड लेकर अंदर घुसा था, जिससे उसने ताला तोड़ा।

सोने का हार और कैश लेकर फरार

इसके बाद आरोपी लोहे की रॉड से ताला तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है। ताले को तोड़कर आरोपी मंदिर के भीतर घुसा। फिर गहने और कैश लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार मंदिर में 2 दानपेटियां थी। जिसमें करीब 2 लाख रुपए कैश थे।

रायगढ़ में श्री श्याम मंदिर में भगवान पर चढ़े सोने के मुकुट की चोरी हुई है।

रायगढ़ DSP सुशांतो बनर्जी ने बताया कि मंदिर से मुकुट और श्रृंगार के अन्य जेवरात समेत 25 लाख की चोरी हुई है। अलग-अलग टीम बनाकर मामले की जांच की जा रही है। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button