Uncategorized

भिलाई मे भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में भीड़़ का फायदा उठाकर मोबाईल चोरी करने वाला गिरोह पुलिस ने पकड़ा आरोपियों के कब्जे से चोरी के कुल 16 नग मोबाईल बरामद एक महिला सहित तीन आरोपी को किया गया गिरफ्तार जब्तशुदा मोबाईल की कूल कीमत करीबन 4,55,000/- रुपये

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 27.06.2025 को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान *भीड़ का फायदा उठाकर गिरोह के द्वारा काफी लोगों के मोबाईल चोरी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध पंजीबद्ध* कर विवेचना में लिया गया है |

बड़ी संख्या में हुई मोबाईल चोरी की घटना को देखते हुए आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं मशरुका बरामदगी हेतु पुलिस टीम लगाया गया।* चोरी गये मोबाईल एवं आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।
दिनांक 03.07.2025 को *मुखबीर से सूचना मिली कि एक महिला सिविक सेंटर भिलाई में अपने पास मोबाईल रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रही है ।* उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम सिविक सेंटर से *संदेही महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर संदेही महिला ने अपना नाम इमला निवासी कैम्प 01 छावनी* भिलाई की होना बतायी एवं दिनांक *27.06.2025 को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा मे भीड़़ का फायदा उठाकर अपने साथियों बिल्लु नौशाद, सुनील उर्फ रोहित व अन्य के साथ मिलकर मोबाइल चोरी करना स्वीकार की* एवं चोरी किये गये मोबाईल में से 14 मोबाईल अपने पास रखना तथा एक एक मोबाईल बिल्लु नौसाद एवं सुनील उर्फ रोहित को देना बतायी ।
*बिल्लू नौशाद, सुनील उर्फ रोहित को हिरासत में लेकर आरोपियों के कब्जे से कुल 16 मोबाईल कीमती लगभग 4,55,000/- रु. विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।*

 

*गिरफ्तार आरोपी*
1-सुनील उर्फ रोहित उम्र 27 साल
2- बिल्लु नौसाद उम्र 36 साल
3- श्रीमती इमला उम्र 34 साल साकिनान केम्प-1 छावनी जिला दुर्ग

Related Articles

Back to top button