
रायपुर साइंस कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन.. CM साय के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक भी मौजूद..
By Dinesh chourasiya







रायपुर: देश और दुनियाभर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस मौके पर जहाँ आज जम्मू में मौजूद हैं तो वही राज्यों में मुख्यमंत्री योग कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी योग कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। प्रदेश में सबसे बड़ा योग कार्यक्रम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े समेत रायपुर विधायक राजेश मूणत और आरंग विधायक भी उपस्थित हैं।
बता दें कि मन और शरीर के बीच एकात्म स्थापित करने की भारतीयों की पुरातन विधा योग के विश्व पटल पर आधिकारिक रूप से छा जाने का यह दसवां साल है। आज दुनियाभर में 10वां विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है।
शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए योग बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को न केवल रोगमुक्त रखता है बल्कि मन को भी शांत करने में मदद करता है। भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। भारत योग में मामले में एक तरह से विश्व गुरु है। भारत ने योग के जरिये सांस्कृतिक एकता को भी बढ़ावा दिया है।




योग दिवस हर वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। यह दिन तय करने की भी खास वजह है। असल में 21 जून साल का दिन सबसे इसके बाद सूर्य धीरे-धीरे दक्षिणायन होने लगता है। इस दिन को अध्यात्म और योग के लिए खास माना जाता है। इसी वजह से योग दिवस के लिए 21 जून की तारीख तय की गई







