Uncategorized
भिलाई के टाउनशिप में मॉकड्रिल ब्लैकआउट’ सायरन बजते ही घर-दुकान, गाड़ियों की लाइटें बंद
By Dinesh chourasiya

पाकिस्तान से तनाव के बीच आज (7 मई) को देश के 244 इलाकों में युद्ध के दौरान बचाव के तरीकों की प्रैक्टिस हो रही है। मॉकड्रिल में छत्तीसगढ़ का दुर्ग-भिलाई शहर भी शामिल है। भिलाई स्टील प्लांट को देखते हुए दुर्ग को अलर्ट पर रखा गया है।
शाम 4 बजे से मॉकड्रिल की शुरुआत हुई। करीब डेढ़ घंटे की प्रैक्टिस के बाद मॉकड्रिल का फर्स्ट फेज खत्म हुआ। दूसरे फेज में ब्लैकआउट का रिहर्सल किया गया।







लगभग 7.30 बजे से 7.42 बजे तक ब्लैकआउट, ये ब्लैकआउट सिर्फ भिलाई सेक्टर और प्लांट क्षेत्र में हुआ। सायरन बजते के साथ मॉकड्रिल का दूसरा फेस शुरू।
पहले फेस में SDRF ने आग लगने पर एक्शन और घायल जवानों को कैसे ले जाया गया यह बताया गया। साथ ही सिविल डिफेंस का अभ्यास कराया गया। वहीं सूर्या मॉल में ब्लैकआउट किया गया।




