गोली चली, युवक घायल:बोला- गलती से हुआ फायर; पुलिस ने जब्त की पिस्टल, जांच में जुटी
By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के लमेर घाट में गोली चल गई। एक युवक के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार घायल युवक गिरजाशंकर (दीपक) यादव ग्राम लमेर का निवासी है। उसे प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया। घायल को अस्पताल पहुंचाने और भर्ती कराने वाले युवक की पहचान छबि यादव के रूप में हुई है।








एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल के अनुसार घायल गिरजाशंकर यादव उर्फ दीपक यादव से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि 5 मई की शाम 6-7 बजे के आस-पास वह अपने दोस्त दीपक रजक के साथ गांव में ही घूम रहा था। गांव में ही दीनू भोई के दुकान के पास दोनों को उनका दोस्त छबि यादव मिला।
वहीं बातचीत के दौरान छबि यादव ने आने दोस्तों को पिस्तौल दिखाई, जो कि गिरजाशंकर और दीपक रजक को यह नकली पिस्तौल लगी। उसके बात छबि यादव के हाथ से ही दुर्घटनावश पिस्तौल का ट्रिगर दब गया और गोली गिरजाशंकर यादव के बाएं पैर पर लगी।
घायल गिरजाशंकर यादव उर्फ दीपक यादव वर्तमान में खतरे से बाहर है। पुलिस ने छबि यादव की निशानदेही पर पिस्टल को बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है कि छबि यादव के पास पिस्तौल कहां से आई?








