Uncategorized

दुर्ग में स्कार्पियो ने बाइक को मारी टक्कर:3 की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती, शराब के नशे में थे स्कार्पियो सवार

By Dinesh chourasiya

इसी स्कार्पियों से हादसा हुआ है। - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले में बुधवार की रात तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार 3 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन नाबालिग लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए। जांच में स्कार्पियो के अंदर कई खाली और भरी बियर की बोतलें मिली है। जिससे आशंका है कि वो नशे में थे। घटना मोहन नगर थाना इलाके की है।

मोहन नगर पुलिस के मुताबिक, 7 मई बुधवार देर रात को ग्रीन चौक के पास स्कार्पियो CG 08 AR 8822 ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। हादसे में बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों का गंभीर चोटें आई।

आईसीयू में चल रहा घायलों का इलाज

पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया। खबर लिखे जाने तक तीनों घायलों को आईसीयू में रखा गया है, उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, दुर्घटना स्कार्पियो ड्राइवर की लापरवाही से हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर स्कार्पियो को जब्त कर जांच कर रही है।

गाड़ी के अंदर बिखरा घायलों का खून।

शराब पार्टी करते हुए चला रहे थे गाड़ी

मोहन नगर पुलिस ने जब स्कार्पियो की तलाशी ली तो उसके अंदर बियर की खाली और भरी बोतलें पाई गईं। गाड़ी राजनांदगांव निवासी चूड़ामणि साहू चला रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है

Related Articles

Back to top button