Uncategorized

भिलाई का फर्जी TTE बनकर यात्रियों से कर रहा था अवैध वसूली:सारनाथ एक्सप्रेस में बर्थ दे रहा था, RPF की पेट्रोलिंग टीम ने पकड़ा, गिरफ्तार किया

By Dinesh chourasiya

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के दुर्ग से होकर छपरा तक चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस में फर्जी TTE यात्रियों से अवैध वसूली कर रहा था। वो स्लीपर कोच में यात्रियों को बर्थ बांट कर पैसे की वसूली करते मिला। इस दौरान RPF की पेट्रोलिंग टीम को शक हुआ, तब उससे पूछताछ की। जिसके बाद उसे पकड़कर पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर उतारकर GRP को सौंपा गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, समर वेकेशन के चलते इन दिनों ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ चल रही है। इसके चलते कंफर्म बर्थ मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में यात्री बर्थ नहीं होने के बाद भी ट्रेनों में सफर करने के लिए मजबूर हैं। घटना शनिवार रात की है। सारनाथ एक्सप्रेस में सुरक्षा के लिए RPF की टीम को पेट्रोलिंग पर लगाया गया है।

उसलापुर स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई, तब RPF की टीम कोच की जांच कर ही थी। इस दौरान एक व्यक्ति को देखा, तब जवानों को संदेह हुआ। वह खुद को TTE बताकर यात्रियों को बर्थ बांट रहा था और अवैध वसूली कर रहा था। संदेह के आधार पर उससे पूछताछ की गई।

फर्जी TTE को पकड़ कर पेंड्रा स्टेशन पर ट्रेन से उतारा गया।

असली TTE से कराया पूछताछ

इस दौरान ट्रेन में चल रहे असली TTE रवि कुमार शर्मा से RPF ने जानकारी ली। जिसके बाद संदेही को पकड़कर उसके पास लेकर गए। रेलवे के अधिकृत TTE रवि शर्मा ने उसके फर्जी होने की जानकारी दी। जिसके बाद उसे पेंड्रारोड स्टेशन पर उतारा गया।

फर्जी TTE पर FIR दर्ज कर किया गिरफ्तार

इस दौरान फर्जी TTE को पकड़कर पेंड्रा रोड स्टेशन पर GRP के हवाले किया गया। यहां पूछताछ करने पर पता चला कि हामिद हुसैन (36) भिलाई पावर हाउस के जलेबी चौक का रहने वाला है। वह अपने आप को TTE बता कर यात्रियों से अवैध वसूली कर रहा था।

जिसके बाद उसके खिलाफ GRP में केस दर्ज किया गया। रविवार को आरोपी को बिलासपुर लाया गया। यहां बिलासपुर GRP थाने से उसे कोर्ट भेजा गया। जिसके बाद कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button