Uncategorized

CG में 50 हजार की रिश्वत लेते   राजस्व निरीक्षक को ACB की टीम ने रेंज हाथ दबोचा सीमांकन के लिए मांगे रुपए; दूसरा RI फरार,

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के गौरेला तहसील में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत लेते एक राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथों पकड़ा है। दूसरा राजस्व निरीक्षक मौके से फरार हो गया। दोनों अधिकारी जमीन संबंधी कार्यों के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे।

मामले में शिकायतकर्ता रंजीत सिंह राठौर (30) ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। रंजीत ग्राम अंदुल गौरेला के निवासी हैं। राजस्व निरीक्षक (RI) संतोष चंद्र सेन और घनश्याम भारद्वाज उनसे बटांकन, सीमांकन और बेदखली के काम के लिए पैसों की मांग कर रहे थे।

राजस्व निरीक्षक (RI) संतोष चंद्र सेन। ACB ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा।

आरोपी शिकायतकर्ता को 4 महीने से घुमा रहे थे

दोनों अधिकारी पिछले चार महीने से शिकायतकर्ता को लगातार घुमा रहे थे। वे काम नहीं कर रहे थे और रिश्वत के लिए दबाव बना रहे थे। परेशान होकर रंजीत ने एसीबी में शिकायत की।

इसके बाद प्लानिंग के तहत राजस्व निरीक्षक संतोष चंद्र सेन को एंटी करप्शन ब्यूरो ने ट्रैप किया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने RI को 50 हजार रुपए दिए। टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई की भनक लगते ही वह दबे पाव भागते नजर आ रहा RI घनश्याम भारद्वाज।

इससे पहले लोकपाल को पकड़ा था

बता दें कि इस साल एंटी करप्शन ब्यूरो की जिले में यह दूसरी कार्रवाई है। इसके पहले जनपद पंचायत गौरेला के लोकपाल को भी एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।

फरार RI का वीडियो भी सामने आया

दूसरे आरोपी RI घनश्याम भारद्वाज के मौके से फरार होने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्रवाई की भनक लगते ही वह दबे पाव भागते नजर आ रहा है। ACB की टीम दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

………………..

Related Articles

Back to top button