Uncategorized

CM में CM साय के सचिव मुकेश बंसल हटाए गए:रजत कुमार को जिम्मेदारी, 6 जिलों के डिप्टी-अपर और जॉइंट कलेक्टर्स का भी ट्रांसफर

By Dinesh chourasiya

मुकेश बंसल को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव पद से हटाया गया। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सेक्रेटरी मुकेश बंसल को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव पद से हटा दिया गया है। उन्हें इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह आईएएस अफसर रजत कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। वहीं, 6 जिलों के डिप्टी-अपर और जॉइंट कलेक्टर्स का भी ट्रांसफर किया गया है।

आदेश स्पष्ट है कि मुकेश बंसल के पास वित्त विभाग के सचिव, सामान्य वाणिज्य कर आबकारी विभाग के सचिव और मुख्यमंत्री के सचिव की जिम्मेदारी पहले की तरह रहेगी। रजत कुमार के पास वाणिज्य एवं उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम विभाग के सचिव और वाणिज्य एवं उद्योग रेल परियोजना विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार है। अब अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिली है।

देखिए आदेश….

सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।

6 जिलों के डिप्टी-अपर और ज्वाइंट कलेक्टर्स का भी ट्रांसफर

  • राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विनायक शर्मा को मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है।
  • ममता यादव को बिलासपुर संयुक्त कलेक्टर।
  • माधुरी सोम ठाकुर को कोरबा संयुक्त कलेक्टर।
  • स्निग्धा तिवारी को जांजगीर चांपा संयुक्त कलेक्टर।
  • अशोक कुमार मार्बल सारंगढ़ बिलाईगढ़ डिप्टी कलेक्टर।
  • गीता रायस्त को बस्तर संभागीय आयुक्त दफ्तर में उपायुक्त बनाया गया है।
6 जिलों के डिप्टी अपर और ज्वाइंट कलेक्टर्स का भी ट्रांसफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button