Uncategorized

दुर्ग में मूकबधिर लड़की से छेड़छाड़:चाचा ने हाथ पकड़कर दबाया मुंह, मोहल्ले वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा; परिजनों ने थाने के बाहर किया हंगामा

By Dinesh chourasiya

थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे परिजन - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले में एक मूक बधिर लड़की से छेड़छाड़ हुई है। पीड़िता (19) के परिजनों ने बताया कि मंगलवार को जब वह घर में सो रही थी तभी उसका मुंह बोला चाचा तामेश्वर यादव (35) पहुंचा और हाथ पकड़ लिया। लड़की के विरोध करने पर उसका मुंह भी दबाया।

मोहन नगर थाना क्षेत्र का मामला है। पीड़िता शोर मचाते हुए घर से बाहर निकली और मोहल्ले वालों को बुला लाई। जिसके बाद सभी ने दौड़ा-दौड़ाकर आरोपी को मारा और पुलिस के हवाले कर दिया।

हाल ही में इसी इलाके में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या का मामला पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है और दूसरी घटना होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने मोहन नगर थाना का घेराव कर खूब हंगामा किया।

थाने में हंगामा करने पहुंचे मोहल्ले के लोग

थाने के बाहर स्थानीय लोगों का हंगामा

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त घर में उसका छोटा भाई भी था लेकिन वह सो रहा था। स्थानीय लोगों ने मोहन नगर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर थाने के बाहर जमकर हंगामा किया।

लोगों का कहना है कि अभी उन्हीं के क्षेत्र में एक मासूम से रेप कर हत्या हुई और फिर से ये मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

लोगों ने आरोपी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग जाता, लेकिन जब लड़की शोर मचाते हुए बाहर भागी तो मोहल्ले के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने आरोपी तामेश्वर को बच्ची के घर से निकलकर बाहर भागते हुए देखा।

इसके बाद उन्होंने उसे घेरकर पकड़ा। फिर मोहन नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी को उनके हवाले किया। पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची।

Related Articles

Back to top button