Uncategorized

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के पास 5,000 करोड़ की संपत्ति:अध्यक्ष सलीम बोले-इसमें से 85% पर अवैध कब्जा; दाढ़ी-टोपी वाले भू-माफिया को नए कानून से डर

By Dinesh chourasiya

वक्फ (संशोधन) कानून को मंजूरी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है। रायपुर के शहर काजी मोहम्मद अली फारूकी ने इसे गैर इस्लामी बताया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 अप्रैल 2025 को नए वक्फ कानून को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार वक्फ की संपत्ति जानने हर राज्यों में टीम भेज रही है। सोमवार को छत्तीसगढ़ में 10 सदस्यीय टीम पहुंची है। यहां वक्फ के पास 5 हजार करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी है। इसकी जांच करेगी।

वक्फ (संशोधन) कानून को मंजूरी मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है। रायपुर के शहर काजी मोहम्मद अली फारूकी ने इसे गैर इस्लामी बताया है। उनके अनुसार इसमें नुकसान के सिवाय कुछ भी नहीं है। केंद्र सरकार ने इसे पास क्यों किया, उसे क्या परेशानी थी, समझ में नहीं आता है।

वहीं छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने नए कानून की खूबियां गिनाई है। उनके अनुसार नए सिस्टम से मौलाना और मुतवल्ली अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे। उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश में 5 हजार करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी में 85% पर अवैध कब्जा है।

डॉ. सलीम राज ने कहा कि दाढ़ी-टोपी वाले भूमाफिया को नए कानून से डर है। जिन लोगों ने वक्फ की संपत्ति पर गैर कानूनी तरीके से कब्जा किया और बेचा है, उन लोगों को नए कानून से परेशानी है, इसलिए मुस्लिम समुदाय के मासूम लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button