Uncategorized

ओडिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प:पुलिस ने लाठियां बरसाईं, वाटर कैनन चलाईं; पार्टी के सभी विधायकों के निलंबन पर प्रदर्शन

By Dinesh chourasiya

ओडिशा विधानसभा का घेराव करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं पर गुरुवार को पुलिस ने लाठियां बरसाईं और वाटर कैनन चलाईं। दर्जनों कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेस 14 MLA के निलंबन का विरोध कर रही थी।

दरअसल 25 मार्च को कांग्रेस के 12 विधायक निलंबित कर दिए गए थे। इसके बावजूद विधायक प्रदर्शन करते रहे और पूरी रात सदन में बिताई। विधानसभा के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते रहे।

अगले दिन यानी 26 मार्च को कांग्रेस कार्यकर्ता और निलंबित विधायक विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते रहे। वे विधानसभा की बढ़े तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद जमकर धक्का-मुक्की हुई।

सदन के भीतर कांग्रेस के बचे हुए दो विधायकों तारा प्रसाद बाहिनीपति और रमेश जेना ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया। दोनों सदन की वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे थे इसलिए उन्हें भी निलंबित कर दिया गया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की 4 तस्वीरें…

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
पुलिस ने लाठीचार्ज करके प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ा।
प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता घायल हो गया। सिर में चोट आने से वह लहूलुहान हो गया।
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर कुर्सियां फेकीं।

पुलिस की 80 प्लाटून तैनात न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए भुवनेश्वर के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) जगमोहन मीना ने बताया- विधानसभा की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर पुलिस की 80 प्लाटून तैनात की गई हैं। इनमें 10 प्लाटून महिला कर्मियों की हैं। ओडिशा स्विफ्ट एक्शन फोर्स की भी तैनाती की जा रही है। इसका इस्तेमाल दंगों से निपटने के लिए किया जाता है।

अनुशासनहीनता के चलते हुआ निलंबन कांग्रेस विधायक भाजपा सरकार के आठ महीनों के दौरान महिलाओं के खिलाफ हुए अपराधों की जांच के लिए कमेटी बनाने की मांग कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने नारेबाजी की और नारे लिखी तख्तियां लेकर वेल में प्रदर्शन किया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने अनुशासनहीनता और सदन की गरिमा भंग करने के आरोप में सात दिन के लिए निलंबित कर दिया

26 मार्च को विधानसभा के बाहर सोए विधायक

कांग्रेस विधायक विधानसभा के बाहर महात्मा गांधी मार्ग पर बैठे रहे।
विधानसभा के पूर्वी गेट के सामने धरना दे रहे कांग्रेस विधायकों को हटाती पुलिस।

BJD ने विधानसभा में गंगाजल छिड़का बीजू जनता दल (BJD) के विधायकों ने गुरुवार को विधानसभा में गंगाजल छिड़का। दरअसल निलंबित कांग्रेस विधायकों को सदन से बाहर निकालने के लिए 25 मार्च की रात पुलिस विधानसभा के अंदर गई थी । BJD विधायकों ने कहना था कि विधानसभा में पुलिस आने से सदन अपवित्र हो गया था। विधानसभा को शुद्ध करने के लिए गंगाजल छिड़का।

मामले में राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा, इस पवित्र सदन को शुद्ध करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह हमेशा पवित्र है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाधी ने परिसर में गंगाजल छिड़कने की आलोचना की। उन्होंने कहा- यह स्वीकार्य नहीं है। सदस्यों को ऐसा नहीं करना चाहिए।

भाजपा ने 24 साल 99 दिन का पटनायक राज खत्म किया जून, 2024 में लोकसभा के साथ हुए विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने पहली बार ओडिशा में सरकार बनाई। इससे पहले नवीन पटनायक 5 बार यानी 24 साल 99 दिन तक ओडिशा के CM रहे थे। वे 5 मार्च 2000 को पहली बार मुख्यमंत्री बने थे।

अगर इस बार उनकी सरकार बनती तो वे देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते। अभी ये रिकॉर्ड सिक्किम के पवन चामलिंग के नाम है। वे 24 साल 165 दिन तक इस पद पर रहे।

अटल बिहारी वाजपेयी के समय भाजपा और BJD का केंद्र और राज्य में गठबंधन था। 2000 और 2004 में BJD-BJP गठबंधन की सरकार थी। 2009 विधानसभा चुनाव से पहले BJD ने भाजपा सेगठबंधन तोड़ लिया था।

Related Articles

Back to top button