Uncategorized

रायपुर में कॉन्स्टेबल ने ASI पर दागी 18 गोलियां, मौत:पहली गोली माथे पर फिर 17 सीने में उतारी; गाली देने से भड़का ITBP जवान

By Dinesh chourasiya

रायपुर के मुड़ीपार स्थित ITBP 38वीं बटालियन (भारत तिब्बत सीमा सुरक्षा बल) कैंप में कॉन्स्टेबल ने इंसास राइफल से ASI की गोली मारकर हत्या कर दी। एएसआई ने आरक्षक के सिर और सीने पर 18 गोलियां बरसाई हैं। पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सुबह 9 बजे की है। मॉर्निंग परेड के दौरान एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया के डांटने से गुस्से में आकर आरक्षक सरोज कुमार ने फायरिंग की है। इसकी जानकारी मिलने पर खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ITBP की 38वीं बटालियन के उच्च अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

ITBP 38वीं बटालियन में घटनास्थल पर पड़े एएसआई देवेंद्र सिंह दहिया के शव को ढका गया।

दोनों ITBP बटालियन में ही रहते थे

आरोपी कॉन्स्टेबल सरोज कुमार (32) बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। वहीं मृतक ASI देवेंद्र सिंह दहिया (56) हरियाणा के रहने वाले थे। दोनों रायपुर के ITBP 38Bवीं बटालियन के कॉलोनी में ही रहते थे। आरोपी आरक्षक सरोज कुमार के 5 और 3 साल के दो बेटे हैं। आरोपी परिवार के साथ ही रहता था।

आरोपी आरक्षक सरोज कुमार बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी आरक्षक सरोज कुमार बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

————————————–

Related Articles

Back to top button