Uncategorized

छत्तीसगढ़ में शिक्षक ने 4 छात्रों को पीटा, सवालों का जवाब नहीं दे पाने पर दी सजा, पैरों पर जख्म के निशान, अब मांगी माफी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक शिक्षक ने 4 छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि, सवालों के जवाब याद न कर पाने की वजह से उन्हें यह सजा दी गई। घटना रघुनाथनगर इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षक पीयूष वर्मा ने 7वीं कक्षा के छात्र से प्रश्न पूछे, लेकिन उत्तर नहीं दे सका। इसलिए डंडे से उसको पीटा गया। उसके परिजनों ने बताया कि, पिटाई के कारण उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान दिख रहे हैं। बच्चा स्कूल जाने से भी डर रहा है।

शिक्षक ने की 7वीं के छात्र की पिटाई, पैर पर जख्म के निशान।

परिजनों ने अधिकारियों से की शिकायत

घटना के बाद छात्र के पिता ने प्राचार्य, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के पास शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, परिजनों और समाज ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी

स्वामी आत्मानंद स्कूल रघुनाथनगर के प्रिंसिपल महेश कुमार प्रजापति का कहना है कि, शिक्षकों को इस तरह बच्चों के साथ व्यवहार करना सही नहीं है। मैं इस घटना की निंदा करता हूं। मैंने चेतावनी भी दी थी, इस तरह की कृत्य न करें। शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

शिक्षक ने मांगी माफी

इस मामले में पिटाई करने वाले शिक्षक पीयूष वर्मा का कहना है कि, बच्चों को पिछले 5-6 महीने पहले कुछ सवाल दिया था। लेकिन उसका जवाब मांगा गया, तो बच्चे नहीं बता पाए। मैंने अपना बच्चा समझकर पिटाई की थी। कोई पर्सनल ईशू नहीं थी। मैं परिवार और टीचर एसोसिएशन से माफी मांगता हूं।

………………………………….

Related Articles

Back to top button