Uncategorized

देशभर में होली के बीच जुमे की नमाज अदा:बिहार में सड़क पर नमाज, संभल में तिरपाल से ढकी मस्जिद से गुजरा होली 

By Dinesh chourasiya

देशभर में आज होली मनाई जा रही है। साथ ही रमजान के जुमे की नमाज भी पढ़ी गई। 4 मार्च 1961 यानी 64 साल बाद ऐसा मौका पहली बार आया है।

किसी भी अव्यवस्था या हुड़दंग से बचने के लिए देशभर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। संवेदनशील राज्यों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान के अति संवेदनशील इलाकों में ड्रोन-सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।

उत्तर प्रदेश के बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, संभल समेत कई जिलों की मस्जिदों को तिरपाल से ढंक दिया गया है। ताकि होली के जुलूस के दौरान विवाद की स्थिति न बने।

मध्य प्रदेश में इंदौर के महू में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि यदि होली के रंगों से दिक्कत हो तो मस्जिदों को प्लास्टिक से कवर कर दें।

Related Articles

Back to top button