दुर्ग में ओवरलोडिंग के कारण धान से भरा ट्रक पलटा:दुर्ग के ग्रीन चौक पर लगा जाम, बोरों के नीचे दबी कार और ई-रिक्शा,पुलिस ने कराया क्लियर
By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के ग्रीन चौक पर रविवार शाम को धान के बोरों से भरा ट्रक पलट गया। इससे सड़क पर धान के बोरे बिखर गए। कुछ बोरे पास में खड़ी एक कार और ई-रिक्शा पर गिर गए। ट्रैफिक पुलिस के जवानों को कई घंटों की मशक्कत के बाद चौक खाली कराया।
जानकारी के मुताबिक, ट्रक CG 04 JE 0623 धान खरीदी केंद्र से धान बोरे लोड कर एफसीआई के गोदाम की तरफ जा रहा था। रविवार देर रात लगभग 6.30 बजे के करीब जैसे ही वो ग्रीन चौक के पास पहुंचा। टर्निंग में उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे ट्रक बीच चौक पलट गया।







ट्रक के पलटने से उस पर लोड सभी धान के कट्टे पूरे रोड में बिखर गए। ट्रक के बगल से खड़ी एक कार और ई-रिक्शा के ऊपर धान के बोरे गिरने से वो उसमें दब गए। इस हादसे में गनीमत यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सूचना मिलते ही पहुंची मोहन नगर पुलिस
यह दुर्घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र के ग्रीन चौक में हुई। जैसे ही ट्रक पलटने की सूचना मोहन नगर पुलिस को ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रैफिक पुलिस के जवान पहुंच गए। उन्होंने चौक पर लगे जाम को क्लियर कराया। इसके बाद क्रेन को बुलाया गया और कई घंटे की मशक्कत के बाद चौराहे पर लग रहे जाम को क्लियर कराया गया।




ओवर लोड और अधिक हाइट की वजह से पलटा ट्रक
घटना स्थल पर मौजूद पुलिसवालों ने कहा कि, ट्रक में क्षमता से अधिक धान के बोरे लोड थे। इसके साथ ही धान के बोरों को ट्रक की बॉडी से अधिक ऊंचाई तक रखकर रस्सी से बांधा गया था। इसलिए मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से ट्रक चौक के बीच में पलट गया।




