दिल्ली के नई CM रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री, LG से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी; शपथ कल
By Dinesh chourasiya

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता होंगी। बुधवार शाम विधायक दल की बैठक में इसका ऐलान किया गया।

विधायक दल की बैठक से तीन घंटे पहले ही दैनिक भास्कर ने इसकी जानकारी दे दी थी। हमने बताया था कि RSS ने रेखा गुप्ता का नाम सुझाया था, जिसे भाजपा ने मान लिया है।







पार्टी ने रविशंकर प्रसाद और ओम प्रकाश धनखड़ को पर्यवेक्षक बनाया था। दोनों ने विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के सभी विधायकों से एक-एक करके बात की।

इसके बाद विधायक दल की बैठक में सतीश उपाध्याय और विजेंद्र गुप्ता ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा, फिर सीएम के नाम का ऐलान किया गया।




पहले खबर आई थी कि प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम और विजेंद्र गुप्ता विधानसभा स्पीकर होंगे। लेकिन, इसकी भाजपा ने पुष्टि नहीं की है। बैठक में सिर्फ सीएम ही चुना गया।
मुख्यमंत्री की शपथ गुरुवार (20 फरवरी) को रामलीला मैदान में दोपहर 12:35 बजे होगी। दिल्ली के मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए निमंत्रण में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रियों की शपथ का भी जिक्र है।
कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है।




