CG में चुनाव से ठीक 48 घंटे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका कांग्रेस प्रत्याशी ने छोड़ी पार्टी कांग्रेस कैंडिडेट पूर्णिमा पोयाम भाजपा में शामिल;पार्टी से सहयोग न मिलने का आरोप
By Dinesh chourasiya

कोंडागांव नगर पालिका चुनाव में मतदान से महज दो दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वार्ड नंबर 2 सुभाष चंद्र वार्ड से कांग्रेस की पार्षद प्रत्याशी पूर्णिमा पोयाम पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई है।
पालिका चुनाव प्रभारी शुभाऊ कश्यप और विधायक लता उसेंडी की उपस्थिति में पूर्णिमा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्णिमा ने अपने निर्णय के पीछे कई कारण बताए।







जबरन टिकट देने का आरोप
पूर्णिमा पोयाम ने कहा कि वह पहले से ही भाजपा में काम कर रही थीं और कांग्रेस ने उन्हें जबरन टिकट दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि टिकट देने के बाद पार्टी ने न तो उनकी कोई पूछ-परख की और न ही चुनाव प्रचार में सहयोग दिया।
उन्होंने कहा कि वह भाजपा नेता यतेंद्र छोटू सलाम के साथ पहले से काम करती रही हैं। उन्होंने कांग्रेस पर वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब पार्टी सत्ता में ही नहीं है तो वादे कैसे पूरे करेगी।




इस मौके पर चुनाव प्रभारी सेवक राम नेताम, विधायक जसकेतु उसेंडी, कुलवंत चहल और दीपेश अरोरा समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।




