Uncategorized

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग भाजपा महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे रोड शो

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार एवं समस्त 60 वार्डों के प्रत्याशियों के पक्ष में जन समर्थन एवं वोट अपील को लेकर दिनांक 9 फरवरी दिन रविवार को दोपहर 3:00 बजे से शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए रोड शो करेंगे |
आयोजित रोड शो के बारे में जानकारी देते हुए दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रोड दुर्ग शहर के बस स्टैंड से प्रारंभ होकर पचरी पारा कुआं चौक, फरिश्ता कंपलेक्स, पोल साय पारा चौक, तकिया पारा चौक होते हुए मान होटल चौक ,कंकालिन चौक ,पंचमुखी मंदिर चौक, चंडी मंदिर चौक, शिवपारा चौक, गवली पारा चौक, सिद्धार्थ नगर चौक बांधा तालाब, जवाहर चौक, पटेल चौक, उतई टेंपो स्टैंड ,रानी लक्ष्मीबाई चौक, आजाद चौक, कन्हैया पुरी चौक से होते हुए महाराज चौक पर जाकर संपन्न होगी आयोजित रोड शो के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आम जनमानस को संबोधित करेगे| आयोजित होने वाले रोड शो में भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार के साथ-साथ दुर्ग जिले के वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहेंगे जगह-जगह पर मुख्यमंत्री जी के रोड को उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा |

Related Articles

Back to top button