Uncategorized

दिल्ली CM पर अमित शाह के घर मीटिंग:आतिशी ने CM पद से इस्तीफा दिया, LG सक्सेना ने विधानसभा भंग की

By Dinesh chourasiya

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के दूसरे दिन दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद LG विनय कुमार सक्सेना ने 7वीं दिल्ली विधानसभा भंग करने अधिसूचना जारी की।

आतिशी ने कालकाजी सीट से चुनाव जीतीं, लेकिन उनकी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई। 17 सितंबर 2024 को अरविंद केजरीवाल के CM पद से इस्तीफा देने के बाद आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी थीं।

दिल्ली चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की है, जबकि कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।

आतिशी के इस्तीफा सौंपने के बाद दिल्ली BJP का प्रतिनिधिमंडल भी LG से मिलने पहुंचा।

इधर, BJP अगले मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने अमित शाह के घर बैठक कर रही है। इसमें जेपी नड्‌डा, बैजयंत पांडा समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं।

दरअसल, PM मोदी फ्रांस-अमेरिका के दौरे पर जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली CM का शपथग्रहण समारोह उनके लौटने के बाद होगा। इसमें भाजपा शासित

Related Articles

Back to top button