
छत्तीसगढ़ से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन सैकड़ों श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी:बिलासपुर से रवाना हुई पहली गाड़ी, प्रयागराज में ठहरने और खाने की भी फ्री सुविधा
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ से महाकुंभ के लिए मंगलवार शाम यानी 28 जनवरी को बिलासपुर से महाकुंभ स्पेशल ट्रेन रवाना हुई है। रेलवे ने 6 स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की है, जिनमें से यह पहली ट्रेन है। श्रद्धालु डुबकी लगाकर महाकुंभ की यात्रा पूरी करेंगे। प्रयागराज में ठहरने और रहने की भी फ्री व्यवस्था है।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सुस्कर विपुल विलास राव के बताया कि श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज महाकुंभ की यात्रा अब और सुगम हो गई है। यह 14 कोच वाली अन-रिजर्व ट्रेन एक फेरे के लिए चलाई जा रही है। 31 जनवरी से 5 और स्पेशल ट्रेनें शुरू की जाएंगी। दुर्ग-कटनी-दुर्ग रूट पर दो ट्रेनें चलेंगी।








अब जानिए कहां कितने बजे रुकेगी गाड़ी ?
महाकुंभ स्पेशल ट्रेन उसलापुर में 6 बजकर 16 मिनट, पेंड्रा रोड में 7 बजकर 19 मिनट, अनूपपुर 8 बजकर 8 मिनट, उमरिया 9 बजकर 43 मिनट, कटनी 12 बजे, मैहर 1 बजकर 34 मिनट, सतना 2 बजे और प्रयागराज स्टेशन 5.30 बजे पहुंचेगी।
- कुंभ जाने वाले श्रध्दालु किन-किन शहरों से जा सकते हैं ?
- अब जानिए किन शहरों से कब-कब मिलेंगी ट्रेनें ?
अब जानिए श्रद्धालु कहां रुकेंगे ?




महाकुंभ 2025 मेले में जाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। महाकुंभ मेला स्थल में फ्री रहने खाने की व्यवस्था की गई है। पवेलियन में सिर्फ आधार कार्ड दिखाने से बेड की सुविधा मिलेगी। जहां आप आराम से रह सकते हैं।
इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रयागराज के सेक्टर 6 में लक्ष्मी द्वार के पास पवेलियन बनाया है, जो प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास ही है। यहां पास में ही गंगा घाट है, जहां पवित्र डुबकी लगाकर महाकुंभ की यात्रा को पूरा कर सकते हैं।
……………………………

महाकुंभ में सिर्फ आधार कार्ड दिखाने पर मिलेगा बेड: छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को पवेलियन में फ्री रहना-खाना,
महाकुंभ 2025 मेले में जाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। महाकुंभ मेला स्थल में फ्री रहने खाने की व्यवस्था की गई है। पवेलियन में सिर्फ आधार कार्ड दिखाने से बेड की सुविधा मिलेगी। जहां आप आराम से रह सकते हैं।




