Uncategorized

CG में कांग्रेस ने ​फाइनली जारी की पार्षद उम्मीदवारों की सूची, जानिए किस वार्ड से किसे मिला मौका

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर: 2025 छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव के लिए भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जारी सूची के अनुसार कांग्रेस ने धमधा, पाटन और उतई नगर पंचायत के लिए 15,15 पार्षदों प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इससे पहले आज सुबह ही कांग्रेस ने 10 महापौर, 40 नगर पालिका और और 114 नगर पंचायत के उम्मीदवारों का ऐलान किया है

 बता दें कि रविवार को देर रात राजीव भवन में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रभारी महासचिव सचिन पायलट की अध्यक्षता में प्रत्याशियों के नामों को फाइनल किया गया। इसके बाद यह लिस्ट जारी की गई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

  

 

Related Articles

Back to top button